search

गुरुग्राम में फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, AQI 285 के पार; स्वास्थ्य पर पड़ रहा गहरा असर

Chikheang 3 hour(s) ago views 845
  

गुरुग्राम की हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ गई है।



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर हवा की सेहत बिगड़ गई है। मंगलवार सुबह नौ बजे शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 285 दर्ज किया गया, जो खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में एक्यूआई 268 रिकार्ड किया गया। सुबह और शाम के समय शहर पर हल्की धुंध की परत छाई रही, जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ा।

कई इलाकों में दूर की इमारतें धुंध में धुंधली नजर आईं। प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में आंखों में जलन, गले में खराश, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में ठहराव, हवा की रफ्तार कम होना और नमी की मौजूदगी के कारण प्रदूषक कण वातावरण में ही ठहर जा रहे हैं। इससे हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम टहलने से बचने, मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है।
पानी छिड़काव के नाम पर हो रही खानापूर्ति

नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और निर्माण स्थलों की निगरानी की जा रही है, लेकिन हालात में फिलहाल ज्यादा सुधार नजर नहीं आ रहा। यदि मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण

  • वाहनों की बढ़ती संख्या और डीजल वाहनों का अधिक उपयोग।
  • निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल और मलबे का खुले में पड़ा रहना।
  • औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं और उत्सर्जन।
  • कचरा जलाने की घटनाएं।
  • सड़कों पर जमा धूल और नियमित सफाई का अभाव।
  • मौसम में ठहराव और हवा की गति कम होना, जिससे प्रदूषक कण वातावरण में फंसे रहना।
  • टूटी सड़कों से धूल उड़ रही है।


यह भी पढ़ें- विदेशी सिविल सेवकों ने किया गुरुग्राम का दौरा, हरियाणा की डिजिटल सुशासन पहल की जमकर की सराहना   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167488