search

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस परेड की सलामी ली, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित; गृहमंत्री सम्राट भी रहे शामिल

LHC0088 1 hour(s) ago views 881
  

सीएम नीतीश कुमार ने ली रैतिक परेड की सलामी। फोटो-एक्स



राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान मंगलवार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में सामूहिक परेड सह वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रैतिक परेड (मार्च पास्ट) का निरीक्षण किया और सलामी ली।

इस अवसर पर विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (गोरखा वाहिनी), बिहार दंगा निरोधी वाहिनी, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, महिला सासाराम सहित कुल आठ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस को सहयोग करने वाले आम नागरिकों को भी सम्मानित किया। केंद्र सरकार के द्वारा विशिष्ट थाना के लिए दरभंगा नगर थाना को दिया गया प्रशस्ति पत्र भी मुख्यमंत्री ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को प्रदान किया।

  

पारितोषिक वितरण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों में गया के एसएसपी सुशील कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनिरूद्ध कुमार और स्वर्गीय बिश्वा उरांव की धर्मपत्नी को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं कर्तव्य निर्वहन एवं वीरता के लिए आम नागरिकों रोहतास के मो. अख्तर अंसारी एवं श्री ओमप्रकाश पांडेय, बेगूसराय जिले के अमित कुमार एवं आनंद माधव मिश्रा, बगहा जिले की लक्ष्मी खत्री, पूर्वी चम्पारण जिले के सुनील प्रसाद, उतीम गद्दी एवं रविन्द्र कुमार, मधुबनी जिले के राजू कामत, दरभंगा जिले के डा. इकबाल हसन, धीरज कुमार यादव और अमन यादव को नागरिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री का स्वागत डीजीपी विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डा. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूलों में जल्द लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, कॉलेजों में आपदा प्रबंधन पढ़ाई के लिए सरकार पत्र लिखेगी

यह भी पढ़ें- NIOS प्रायोगिक परीक्षा 2026: 17 मार्च से 1 अप्रैल तक होंगी परीक्षाएं, माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विषयों का शेड्यूल जारी   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165322