search

गाजियाबाद के वैशाली में सीवर और पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गली और घरों में भरा पानी

LHC0088 3 hour(s) ago views 1023
  

सीवर पाइपलाइन फटने से घरों में घुसा पानी।



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर 3एफ की 125 वाली गली में मंगलवार को सीवर और पेयजल पाइपलाइन फटने से जलभराव हो गया। गलियों में पानी भरने के बाद बेसमेंट और भूतल पर बने घरों में पानी भर गया। लोग पूरे दिन पानी भरने से परेशान रहे।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पानी भरने की शिकायत लोगों ने उनसे की। बेसमेंट में बने घरों में खिड़की से पानी भरने लगा। उन्होंने तुरंत घरों में जाकर बिजली के उपकरणों को बंद कराया। आरोप है कि रात में दिल्ली में रहने वाले एक व्यक्ति जिसका मकान वैशाली में है, उसने कर्मियों को बुलाकर सीवर लाइन का काम कराया।

इससे करीब 10 पानी के कनेक्शन टूट गए और पेयजल समेत सीवर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची नगर निगम की टीम ने काम शुरू किया हालांकि निगम अधिकारियों ने इससे इनकार किया है।


सुबह से ही घर में पानी भरना शुरू हो गया। इससे परेशानी बढ़ गई। नगर निगम के अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। - सुनीता देवी, स्थानीय निवासी

अक्सर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से घरों पानी भर जाता है। वर्षा के दिनों में गलियों में जलभराव रहता है। पानी निकासी के लिए गलियों में नाली बनानी चाहिए। - गिरिजा, स्थानीय निवासी

गली में इंटरलाकिंग का काम चल रहा था। इससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से जलभराव हो गया। मौके पर टीम को भेजकर मरम्मत कराई गई। - सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता जलकल


यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में NH-9 पर बनेगा एफओबी, नितिन गडकरी ने दी हरी झंडी; हजारों को मिलेगी राहत   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165310