LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 243
प्रतीकात्मक चित्र
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में बी-व्यास नगर–काशी रेलखंड पर आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए 26 फरवरी को ब्लाक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते मुरादाबाद मंडल से संचालित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलाई जाएंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
ब्लाक के कारण 25 और 26 फरवरी को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 13010 योगनगरी ऋषिकेश–दून एक्सप्रेस और 13006 अमृतसर–हावड़ा मेल को 25 फरवरी को मार्ग में लगभग 180 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 13257 दानापुर–आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस को 26 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 45 मिनट की देरी से चलेगी।
इसके अलावा, 12356 जम्मूतवी–पटना अर्चना एक्सप्रेस भी मार्ग में करीब 150 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। यह ब्लाक आटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम को मजबूत करने के लिए लिया जा रहा है, जिससे भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु हो सके। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को अस्थायी रूप से देरी का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक बेहतर और सुरक्षित करने के लिए आटोमेटिक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इस कारण मंडल में कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
यह भी पढ़ें- होली पर रेलवे का तोहफा: मुरादाबाद मंडल से यूपी, बिहार और दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट  |
|