search

'अस्सी' फिल्म के नाम से लोग भ्रमित : मनोज देसा ...

deltin55 1970-1-1 05:00:00 views 80

मुंबई। अभिनेत्री तापसी पन्नू की नई हिंदी भाषी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' इन दिनों सुर्खियों में है, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
  मुंबई के प्रतिष्ठित जी7 मल्टीप्लेक्स और मराठा मंदिर सिनेमा के कार्यकारी निदेशक मनोज देसाई ने कहा, "अभिनेत्री तापसी पन्नू बहुत प्रॉमिसिंग हैं और मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। वो एक शानदार अभिनेत्री हैं, लेकिन फिर भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन न कर पाना थोड़ा आश्चर्यजनक है।"




  उनके अनुसार, फिल्म के नाम की वजह से लोग भ्रमित थे। वे प्रबंधन से पूछ रहे थे कि फिल्म का नाम क्या है।
  महिला प्रधान या कहें कि विषय प्रधान फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलती, इस सवाल पर उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है। 'मर्दानी 1', 'मर्दानी 2' और 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।"
  उन्होंने 'ओ रोमियो' मूवी के बारे में बात करते हुए कहा, "हम 'ओ रोमियो' को 4 स्क्रीन पर चला रहे हैं और फिल्म का प्रदर्शन न अच्छा है, न बुरा। यह एक औसत फिल्म है।"




  उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' सबसे ज्यादा हिंसा वाली फिल्म है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। दर्शक दोबारा इस फिल्म को देख रहे हैं। 'बॉर्डर 2' ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और अब लोग 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  वहीं, फिल्म 'टॉक्सिक' पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।"
  मनोज देसाई एक अनुभवी फिल्म प्रदर्शक हैं, जो दशकों से हिंदी फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं और सिंगल स्क्रीन थिएटरों को जीवित रखने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
  'अस्सी' मूवी को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। इसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
  मूवी एक वकील की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यौन उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले को अपने हाथ में लेती है और न्याय के लिए संघर्ष करती है।






Deshbandhu




MaharashtraBollywod NewsMaharashtra NewsBollywood  News










Next Story
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
138557