ग्रामीण बच्चों को मिलेगा अनुभवी शिक्षकों का साथ।
जागरण संवाददाता, गोंडा। लखनऊ हाईवे पर बालपुर जाट स्थित रोजवुड इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक अमित पांडेय की अध्यक्षता में बोर्ड सदस्यों व विद्यालय कर्मियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों और भावी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
प्रबंधक अमित पांडेय ने बताया कि यह विद्यालय का पहला सत्र है। सीबीएसई के तहत संचालित विद्यालय की स्थापना आसपास के ग्रामीण व अर्द्धशहरी क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है, ताकि उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए दूर-दराज का सफर न तय करना पड़े।
उन्होंने बताया कि विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। परिसर में वातानुकूलित कक्षाएं, समृद्ध लाइब्रेरी और खेलकूद की बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही उच्चस्तरीय व अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव मजबूत की जा सके।
अमित पांडेय ने कहा कि जब बच्चों की बुनियाद मजबूत होती है तो वे किसी भी प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ सफलता हासिल कर सकते हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 10 मार्च तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से सात हजार रुपये की प्रवेश शुल्क नहीं ली जाएगी।
इस निर्णय पर सभी सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंधक को बधाई दी। इसे क्षेत्र के अभिभावकों के लिए राहतकारी कदम बताया। विद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि यह पहल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में RTE के तहत 503 बच्चों को विद्यालय आवंटित, अभ्यार्थियों को मिलेगी फ्री शिक्षा
यह भी पढ़ें- UPPSC LT Grade Result 2025 : एलटी ग्रेड जीव विज्ञान व अंग्रेजी के प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 9954 अभ्यर्थी सफल  |
|