search

बिहार के सभी वाहन मालिक ध्यान दें: HSRP अपडेट नहीं कराया तो बढ़ेगी परेशानी, जानें कैसे बचें?

Chikheang Yesterday 20:58 views 823
  

सभी वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



राज्य ब्यूरो, पटना। सभी गाड़‍ियो में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य है। परिवहन विभाग ने इसका आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है वैसे वाहन मालिक संबंधित वाहन के एजेंसी या डीलर के यहां इसे लगवा सकते हैं।  

परिवहन विभाग के सचिव राज कुमार ने बताया कि विभागीय समीक्षा में यह तथ्य सामने आया है कि कई वाहनों में एचएसआरपी भौतिक रूप से लगा हुआ है, लेकिन उसका विवरण विभागीय वाहन साॅफ्टवेयर में अपडेट नहीं है।

ऐसे वाहन मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर अपने वाहन का एचएसआरपी विवरण अविलंब अपडेट कराएं, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

इस संबंध में परिवहन विभाग ने सभी जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन वाहनों में एचएसआरपी लगी है, लेकिन उनका डेटा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, उसका सत्यापन कर शीघ्र अपलोड सुनिश्चित किया जाए।
सरकार 250 महिला चालकों की तलाश कर रही, मुफ्त प्रशिक्षण भी देगी

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को विधानसभा मे आए एक प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकार 250 महिला चालकों की तलाश कर रही। उन्हें मुफ्त प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

अब तक सात महिला चालकों को जिम्मा दिया जा चुका है। इस महीने 27 और महिला चालक उपलब्ध हो जाएंगे। महिला कंडक्टर की भी व्यवस्था की जा रही।

प्रश्न नए रूटों में सरकार के स्तर पर बसों की सेवा आरंभ किए जाने से संबंधित था। कई जगहों पर पिंक बसों का परिचालन शुरू किए जाने की मांग की गयी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि नए रूटों के अधिसूचित होने के बाद उन पर बसों की सेवा उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक समस्या यह आ रही कि निजी बस वाले सरकार के स्तर पर चलने वाली बसाें के स्टैंड के आगे अपना बस लगा देते हैं।

इस वजह से परेशानी हो रही। इस बारे में विभाग के सचिव को यह निर्देश दिया गया है कि जिलों के डीएम व एसपी से बात कर सख्ती से निपटने काे कहा जाए।    
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167359