ऋषिकेश में मंगलवार शाम सात मोड़ से पास आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी गाड़ी हादसे में हुई क्षतिग्रस्त।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। मंगलवार शाम सात मोड़ से समीप आईजी अनंत कुमार ताकवाले की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सामने से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।
दूसरी ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे झपकी आ गई थी। जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा।
मंगलवार को नरेंद्रनगर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षु उपाधिक्षकों का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे।
वापस देहरादून लौटते समय सात मोड़ के समीप आईजी की कार को विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि दुर्घटना को चोटिल नहीं हुआ।
सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई।  |
|