search

यूपी में SIR के दौरान वोटर लिस्ट से कटे 138362 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम, वेरिफिकेशन के बाद तैयार होगी सूची

deltin33 Yesterday 19:26 views 881
  

मतदाता सूची से कटा एक लाख 38 हजार 362 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम।



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। जिले में 18 लाख 15 हजार 185 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य बीएलओ के माध्यम से कराया जा रहा है। सत्यापन कार्य के बाद 11 लाख 58 हजार 83 मतदाता अभी तक वैध मिले हैं।

एक लाख 38 हजार 362 मतदाताओं का नाम सूची से डिलीट किया गया है। इसके साथ ही अभी पांच लाख 18 हजार 760 मतदाताओं के सत्यापन का कार्य बीएलओ द्वारा किया जा रहा है।

जिले के तरवां ब्लाक में सर्वाधिक संभावित डुप्लीकेट मतदाता हैं। यहां पर संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या एक लाख चार हजार 390 है। इसमें 41 हजार 489 मतदाता अभी तक के सत्यापन में वैध मिले हैं।

पांच हजार 454 मतदाताओं का नाम सूची से डिलीट किया गया है और 57 हजार 447 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन कराया जा रहा है। सबसे कम संभावित डुप्लीकेट मतदाता अतरौलिया में 59 हजार 543 हैं। यहां पर 43602 वैध मतदाता मिले हैं और 3023 मतदाताओं का नाम सूची से डिलीट किया गया है। 12 हजार 918 मतदाताओं के सत्यापन हो रहा है।

इसके साथ ही रानीकी सराय में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 74302 है, इसमें 62 हजार 889 वैध मतदाता हैं। 11413 मतदाताओं का नाम डिलीट करके सत्यापन का सौ प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।


जिले में संभावित 18 लाख 15 हजार 185 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। मार्च माह के अंत तक सत्यापन कार्य को पूरा कराने के बाद मतदाताओं की फाइनल सूची तैयार हो जाएगी। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष 11 लाख 58 हजार 63 मतदाता वैध मिले हैं और एक लाख 38 हजार 362 का नाम सूची से डिलीट किया गया है। पांच लाख 18 हजार 760 मतदाताओं का सत्यापन मार्च तक पूरा हो जाएगा। -राजाराम वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय)।


यह भी पढ़ें- SIR in UP: 1.48 लाख मतदाताओं को जारी हुआ नोटिस, अभियान के तहत 2978 बूथों पर प्राप्त हुई आपत्तियां

यह भी पढ़ें- SIR in UP: अब WhatsApp के माध्यम से भेज सकेंगे अधिकार पत्र, वेरिफिकेशन के बाद होगी सुनवाई   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476331