search

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड: मास्टरमाइंड आशुतोष ही, जमशेदपुर से नोएडा तक फैला ‘डेथ नेटवर्क’

Chikheang 3 hour(s) ago views 614
  

देहरादून में गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार।   



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर/देहरादून। देहरादून में हुई विक्रम शर्मा की सनसनीखेज हत्या अब एक संगठित और पेशेवर साजिश के रूप में सामने आ रही है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह कोई अचानक उपजी रंजिश नहीं थी, बल्कि महीनों की रेकी, फर्जी पहचान, किराये के फ्लैट, डिजिटल पेमेंट और राज्यों के पार फैले नेटवर्क के जरिए अंजाम दी गई सुनियोजित वारदात थी।

देहरादून पुलिस के मुताबिक इस पूरे हत्याकांड की पटकथा शूटर आशुतोष कुमार ने लिखी। योजना बनाने से लेकर शूटर तय करने और फरारी के रूट तक हर कड़ी उसी ने जोड़ी।

एसएसपी देहरादून और एसटीएफ की टीम ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले में गणेश सिंह और अखिलेश सिंह की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साजिश की कई परतें अभी खुलनी बाकी हैं।
मामा ने कराई थी मुलाकात, वहीं से जुड़ा कनेक्शन

जांच में यह भी सामने आया कि छात्र मोहित की मुलाकात कुछ वर्ष पहले उसके मामा विकास महतो ने आशुतोष से कराई थी। यहीं से संपर्क की वह कड़ी बनी, जिसने आगे चलकर इस हत्याकांड का रूप ले लिया।

सूत्रों के अनुसार आशुतोष का एक ही लक्ष्य था—विक्रम को खत्म करना, चाहे जहां मौका मिले। शुरुआती योजना जमशेदपुर में ही वारदात को अंजाम देने की थी, लेकिन हर वक्त सुरक्षा घेरे में रहने के कारण सफलता नहीं मिली।
नोएडा में बनी पहली साजिश

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपितों ने पहले नोएडा में हत्या की साजिश रची थी। अंकित वर्मा के नाम से फ्लैट किराये पर लिया गया। विक्रम की दिनचर्या पर नजर रखने के लिए उसी जिम को जॉइन किया गया, जहां वह नियमित रूप से जाता था।

काफी कोशिशों के बावजूद मौका नहीं मिला तो प्लान को देहरादून शिफ्ट किया गया।
जिम से मिली लोकेशन, बाहर निकलते ही बरसी गोलियां

घटना वाले दिन बागबेड़ा निवासी अंकित वर्मा ने फोन कर आशुतोष को सूचना दी कि विक्रम जिम में मौजूद है। जैसे ही वह बाहर निकले, पहले से घात लगाए बैठे आशुतोष और विशाल ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुछ ही सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम दे दिया गया।
फरारी का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार था

हत्या के तुरंत बाद आरोपित सहस्त्रधारा क्षेत्र में पहले से खड़ी बाइक तक पहुंचे। वहां से दूसरी बाइक और स्कूटी के जरिए हरिद्वार पहुंचे। किराये के वाहन लौटाने के बाद पहले से खड़ी काली स्कॉर्पियो से नोएडा के फ्लैट में जा छिपे।

सीसीटीवी फुटेज और रूट मैप खंगालते हुए पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के अल्फा-दो अपार्टमेंट से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो बरामद की। पूछताछ में मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर ने आशुतोष, अंकित वर्मा, विशाल सिंह, आकाश और अन्य नाम उजागर किए, जिसके बाद उसकी भी गिरफ्तारी हुई।
बाइक, यूपीआई और स्कॉर्पियो से खुलीं परतें

जांच में कई अहम कड़ियां सामने आईं-

  • सहस्त्रधारा रोड से बरामद बाइक जमशेदपुर निवासी जितेंद्र कुमार साहू के नाम पर पंजीकृत मिली।
  • हरिद्वार से किराये पर ली गई बाइक-स्कूटी आकाश कुमार प्रसाद की आईडी पर ली गई थीं।
  • भुगतान राजकुमार सिंह की यूपीआई आईडी से किया गया।
  • फरारी में इस्तेमाल स्कॉर्पियो जमशेदपुर की सारिका इंटरप्राइजेज के प्रापराइटर यशराज के नाम पर रजिस्टर्ड थी।



जांच में सामने आया कि यशराज, राजकुमार का बेटा है और वाहन आशुतोष व उसके साथियों को उपलब्ध कराया गया था।
जुगसलाई कनेक्शन और ‘टार्चर रूम’ का खुलासा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मोहित ठाकुर जिस फ्लैट में रहता था, वह उसके नाना बाबू महतो के नाम पर है। इसी फ्लैट के नीचे कथित रूप से एक ‘टार्चर रूम’ बनाया गया था, जहां लोगों को लाकर मारपीट की जाती थी। स्थानीय थाने में इसकी शिकायतें पहले भी दर्ज कराई गई थीं।
अभी और खुलेंगे राज

पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि राज्यों के पार फैले आपराधिक गठजोड़ का संकेत देता है। डिजिटल ट्रेल, किराये के वाहन, फर्जी पहचान और लोकल नेटवर्क—हर एंगल से जांच जारी है।

विक्रम शर्मा हत्याकांड अब महज एक सनसनी नहीं, बल्कि संगठित अपराध की परतें खोलती एक बड़ी कहानी बन चुका है। आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Gangs of Jamshedpur: अखिलेश के गुरु विक्रम की हत्या में गैंग का \“विभीषण\“, दुमका जेल में रची साजिश; अब बदले की आशंका

यह भी पढ़ें- अदाणी की देवघर यात्रा के बाद सांसद पप्पू यादव और निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग, सोशल मीडिया पर वार-पलटवार   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167285