search

लोगों को बड़ी राहत: गुरुग्राम के भौंडसी तक होगा मेट्रो का विस्तार, हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

deltin33 3 hour(s) ago views 929
  

गुरुग्राम के भौंडसी तक होगा मेट्रो का विस्तार। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के भौंडसी तक मेट्रो विस्तार का फैसला लिया है। इस परियोजना पर काम शुरू हो गया है। सरकार ने मैसर्ज राइट्स को इस परियोजनाओं के लिए कंसलटेंट नियुक्त किया है।

मंगलवार को विधानसभा में सोहना से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से समाज कल्याण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार गुरुग्राम से भौंडसी तक मेट्रो विस्तार करेगी।

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और टेक्नो-इकोनामिक फिजिबिलिटी के आधार पर भौंडसी से आगे सोहना तक मेट्रो रेल कनेक्टिविटी पर विचार किया जाएगा। फिलहाल भौंडसी से सुभाष चौक, राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक मेट्रो विस्तार का निर्णय लिया जा चुका है। तेजपाल तंवर ने सोहना के महत्व को बताते हुए मेट्रो विस्तार का मुद्दा उठाया।
पिपली से यमुनानगर तक जाने में लगता है डेढ़ घंटा  

विधानसभा में जब सड़कों का मुद्दा उठ रहा था तो इसी दौरान थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने इस मुद्दे को लपकते हुए कहा कि मैं अपने लिए कोई डिमांड नहीं करूंगा। मैं तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लाडवा और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के रादौर हलके की बात कह रहा हूं।

सरकार के कुरुक्षेत्र में बाइपास बनवाना चाहिए। पिपली से यमुनानगर तक जाने में डेढ़ घंटा लग जाता है। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसके लिए तैयारी चल रही है। ड्राइंग बन चुकी है और बजट के साथ इसकी घोषणा होगी। सीएम ने कुरुक्षेत्र बाइपास निर्माण की घोषणा करके सदन में कई बार उठ चुके इस मुद्दे पर भी विराम लगा दिया।
एक पीएचसी और चार विधायक

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने मुनक गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुद्दा उठाया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि 20 प्रतिशत काम होने के बाद इस प्रोजेक्ट को रोक दिया गया है। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भी लंबित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए साढ़े 11 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बना। यह अधिक लगा।

विभाग की कोशिश है कि छह करोड़ रुपये में काम हो जाए। मामला लटकता दिखा तो योगेंद्र राणा ने स्पीकर हरविन्द्र कल्याण, शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा व पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुनक गांव चारों हलकों से लगता है और यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है। पानीपत रिफाइनरी की वजह से यहां मरीजों की संख्या भी अधिक है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476232