search

Shimla: शिकार करने फॉर्म में घुसा तेंदुआ...वफादार कुत्तों ने रातभर घेरे रखा, जान पर खेलकर बचाई मालिक की जान

cy520520 3 hour(s) ago views 1008
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिरमौर के नाहन में एक तेंदुआ भेड़-बकरियों के फार्म में शिकार को गया। मगर बाड़े के भीतर ‘गद्दी कुत्तों’ ने तेंदुए को पूरी रात भेड़-बकरियों पर हमला नहीं करने दिया। वहीं फॉर्म के मालिक ने सुबह जब गेट खोला था, तो तेंदुए ने उनपर अटैक कर दिया। इस हमले में फार्म के दो मालिक घायल हो गए और आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गद्दी कुत्ते तेंदुए का सामना करते नजर आ रहे हैं।



फार्म में घुसा था तेंदुआ



बताया जा रहा है कि तेंदुआ रात के समय नाहन के पास सतीवाला इलाके में फार्म के अंदर घुस आया था। वहां जानवरों की सुरक्षा के लिए रखे गए गद्दी कुत्तों के झुंड ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए तेंदुए को घेर लिया। कुत्तों ने उसे फार्म के एक हिस्से में रोक लिया, जिससे वह खुले इलाके की ओर भाग नहीं सका। बता दें कि, गद्दी कुत्ते पश्चिमी हिमालयी इलाकों में पाए जाने वाले मजबूत और बड़े पहाड़ी कुत्ते होते हैं। ये खासतौर पर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में देखे जाते हैं। स्थानीय चरवाहे इनका इस्तेमाल भेड़-बकरियों की रखवाली के लिए करते हैं। ये कुत्ते बर्फीले तेंदुए जैसे खतरनाक जंगली जानवरों से भी झुंड की रक्षा करने में सक्षम माने जाते हैं।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/west-bardhaman-civil-court-in-asansol-received-a-bomb-threat-created-panic-in-court-premises-article-2375324.html]\“RDX और 11 IED लगाए हैं...\“, आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप!
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 4:23 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/uday-bhanu-chib-arrest-youth-congress-chief-sent-to-4-day-police-custody-rahul-gandhi-calls-babbar-sher-article-2375312.html]Uday Bhanu Chib Arrest: यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस कस्टडी, राहुल गांधी ने बताया \“बब्बर शेर\“
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 4:10 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/dalit-couple-was-prevented-from-entering-temple-in-karnataka-man-publicly-humiliated-them-and-then-kicked-them-out-article-2375282.html]VIDEO: कर्नाटक में नवविवाहित दलित कपल को मंदिर जाने से रोका! शख्स ने सरेआम बेइज्जत कर बाहर निकाला, वीडियो वायरल
अपडेटेड Feb 24, 2026 पर 3:38 PM

कुत्तों ने रात भर घेरे रखा



बताया जा रहा है कि सुबह जब फार्म का गेट खोला गया, तो अंदर छिपे तेंदुए ने अचानक संग्राम और नीरज नाम के दो लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। लेकिन गद्दी कुत्तों ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिससे दोनों लोग उसकी पकड़ से बचकर निकलने में सफल रहे। हमले में खेत के मालिक को चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुत्तों से बचने के लिए तेंदुआ पास में बने एक पतले नाले की पुलिया के पाइप में जाकर छिप गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने डार्ट गन का इस्तेमाल कर तेंदुए को बेहोश किया और उसे सुरक्षित काबू में लिया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162706