search

हरिद्वार: बोर्ड परीक्षाओं के बीच तेज आवाज में बजा रहा था भजन, पुलिस ने आरोपित तांत्रिक को किया गिरफ्तार

deltin33 4 hour(s) ago views 700
  

हरिद्वार में आरोपित तांत्रिक पुलिस की गिरफ्त में।



जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कनखल में देर रात तेज आवाज में भजन चलाकर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे एक तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कई दिन से आस-पास के लोग आरोपित तांत्रिक को समझाने का प्रयास कर रहे थे। सोमवार देर रात आरोपित ने झगड़ा किया तो स्थानीय निवासियों ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपित सत्य प्रकाश तिवारी पुरुषोत्तम विहार अपार्टमेंट कनखल को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, इस संबंध में इंस्पेक्टर कनखल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपित खुद को तांत्रिक बताता था और बार-बार समझाने के बावजूद शोर-शराबा बंद नहीं कर रहा था। विरोध करने पर वह अभद्रता और गाली-गलौज पर उतारू हो जाता था। शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476199