search

पंच कोसी परिक्रमार्थियों को मिलेगा अस्थाई बिजली कनेक्शन, प्रति यूनिट के लिए रेट तय

cy520520 7 hour(s) ago views 184
  

पंच कोसी परिक्रमार्थियों को मिलेगा अस्थाई बिजली कनेक्शन।



संवाद सूत्र, सीतापुर। पंच कोसी परिक्रमार्थियों को छोलदारी (राउटी) के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन देने की बिजली विभाग की ओर से पहल की गई है। इससे 28 फरवरी से मिश्रिख मेला मैदान पर छोलदारी लगाने वाले श्रद्धालुओं को प्रकाश की दिक्कत नहीं होगी। उन्हें मोमबत्ती का प्रयाेग नहीं करना होगा।

मिश्रिख के उपखंड अधिकारी अंकुर वर्मा ने बताया कि छोलदारी (राउटी) के लिए बिजली कनेक्शन लेने के लिए श्रद्धालु को केवल आधार की छायाप्रति व एक हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के जमा करने होगी। श्रद्धालु जाने के समय सिक्योरिटी मनी वापस प्राप्त करेंगे।

इसमें से जितना बिजली खर्च करेंगे, उतना पैसा जमा कर शेष वापस कर दिया जाएगा। बिजली खर्च का बिल चार रुपये प्रति यूनिट लगेगा। अस्थाई कनेक्शन देने की इस पहल से जहां विभाग को राजस्व मिलेगा वहीं परिक्रमार्थियों को प्रकाश की सुविधा होगी।
लगेंगी तीन मोबाइल ट्रॉली

परिक्रमा अवधि में बिजली कटौती न हो इसको लेकर विभाग अतिरिक्त व्यवस्था कर रहा है। नैमिषारण्य उपकेंद्र पर एक मोबाइल ट्राली के साथ दो अतिरिक्त ट्राली मंगाई जा रही हैं। अगर क्षेत्र में कोई फाल्ट आती है तो तत्काल मोबाइल ट्राली को भेजकर उसके सही कराया जाएगा। इसके बाद फाल्ट को सही कराना होगा।
ढके जा चुके बिजली के खंभे

मिश्रिख में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर करीब 80 बिजली के खंभे हैं, जिन्हें विभाग की ओर से ढकवा दिया गया है। इन खंभे को प्लास्टिक से ढका गया है ताकि परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। जमीन से दो मीटर तक इन्हें ढका गया।
मुख्य अभियंता ले चुके हैं जानकारी

सीतापुर जोन के मुख्य अभियंता आरके सिंह ने नैमिषारण्य व मिश्रिख बिजली उपकेंद्र पहुंचकर परिक्रमार्थियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता सिधौली शैलेंद्र सिंह राजपूत से स्वयं नजर बनाने के निर्देश दिए है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण भी साथ रहे।


परिक्रमार्थियों की सहूलियत के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को आधार कार्ड की प्रति व एक हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराए जाएंगे। जितना बिल आएगा, उतनी राशि कटौती कर शेष पैसा वापस कर दिया जाएगा। -शैलेंद्र सिंह राजपूत, अधिशासी अभियंता-सिधौली।


यह भी पढ़ें- यूपी में 580 करोड़ रुपये से स्थापित होगी बीयर फैक्ट्री, 4000 लोगों को मिलेगा रोजगार   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162793