search

रामजन्मभूमि परिसर के साथ पूरे अयोध्याधाम की होगी निगरानी, मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा आधुनिक कंट्रोल रूम

cy520520 4 hour(s) ago views 358
  

रामजन्मभूमि परिसर के साथ पूरे अयोध्याधाम की होगी निगरानी।



रविप्रकाश श्रीवास्तव, अयोध्या। रामनगरी में बन कर तैयार आधुनिक कंट्रोल रूम राम मंदिर परिसर के साथ-साथ संपूर्ण अयोध्याधाम के लिए अभेद्य कवच का काम करेगा। जैसे-जैसे इस कंट्रोल रूम का निर्माण पूर्ण होने की ओर है, वैसे-वैसे इसकी विशेषता एवं उपयोगिता भी स्पष्ट होने लगी है।

इस कंट्रोल रूम के रूप में ऐसा कमांड सेंटर तैयार हो रहा है, जहां से रीयल टाइम में पूरे रामजन्मभूमि परिसर की निगरानी की जा सकती है। कंट्रोल रूम के निर्माण में अब सिर्फ बाहरी क्षेत्र में बिजली से जुड़े कार्य ही शेष रह गए हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने शासन से 50 लाख रुपये की मांग की है।

मार्च के अंत तक यह कार्य पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस कंट्रोल रूम के संचालन के बाद राम मंदिर के साथ ही उसके बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई-टेक होगी।

इस कंट्रोलरूम की मदद से सीसीटीवी फुटेज से लेकर भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं की रीयल-टाइम मानीटरिंग की जाएगी। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के निर्देशन में यह परियोजना दिसंबर 2023 में शुरू हुई थी।

निर्माण जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) शाखा कर रही है। यह भवन क्रासिंग चार के निकट 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर बना है। भवन का सिविल कार्य अब पूर्ण हो चुका है। सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार के अनुसार बिजली संबंधी कार्यों के लिए शासन से लगभग 50 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट मांगा गया है।

बजट मिलते ही इन कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। मार्च तक सभी कार्य समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद यह आधुनिक भवन पुलिस विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। कंट्रोल रूम उन्नत तकनीक से लैस होगा। यहां से राम मंदिर परिसर के आंतरिक और बाहरी क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज की 24 घंटे निगरानी होगी।

भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कंट्रोल रूम अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

भवन में वर्षा जलसंचयन, ड्रेनेज नेटवर्क, सीमेंट कंक्रीट रोड सहित कई अधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। इस परियोजना की लागत 1128.75 लाख रुपये है। कंट्रोल रूम के पूरी तरह चालू होने से राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पुख्ता हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में अलग से नहीं होगा ‘राम परिवार’ की आरती का प्रसारण, स्थायी कैमरामैन की हुई नियुक्ति

यह भी पढ़ें- अयोध्या में योगी सरकार बनवा रही 34 कमरों वाला आधुनिक पर्यटक आवास गृह, रामकथा पार्क में संवरेगा पर्यटकों का प्रवास   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162691