search

विधानसभा घेरने जा रहे थे प्रदर्शनकारी, जाम में फंसे थे जज, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, चंडीगढ़ के DGP को किया तलब

deltin33 2 hour(s) ago views 242
  

प्रदर्शनकारियों की वजह से जजों को हुई परेशानी पर हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारियों की वजह से जज जाम में फंसे थे। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है और चंडीगढ़ के डीजीपी को तलब किया है।

हरियाणा सरकार की राेजगार नीतियों समेत कई मुद्दों पर कुछ संगठन विरोध जता रहे हैं। बजट सत्र के चलते इन संगठन के लोग विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। उन्होंने हाईकोर्ट के पास जाम लगाया। इस दौरान कई जजों की गाड़ियां जाम में फंसी रही।

हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मोदगिल ने इस पर संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के डीजीपी को हाईकोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट चंडीगढ़ की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूछा है कि प्रदर्शनकारियो को यहां आने की इजाजत किसने दी। इस मामले में मंगलवार दोपहर 2 बजे बाद सुनवाई हो सकती है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476127