search

Toyota Land Cruiser एसयूवी में आई गड़बड़ी, निर्माता ने सैंकड़ों यूनिट्स के लिए जारी किया रिकॉल

Chikheang 2 hour(s) ago views 871
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई सेगमेंट में टोयोटा की ओर से वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली Toyota Land Cruiser में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। जिसके बाद निर्माता की ओर से रिकॉल को जारी किया गया है। कितनी यूनिट्स में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। किस तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल को जारी किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Toyota Land Cruiser में आई गड़बड़ी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की ओर से ऑफर की जाने वाली लैंड क्रूजर एसयूवी में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। जिसके बाद इसके लिए रिकॉल को भी जारी कर दिया गया है।
क्‍या मिली गड़बड़ी

रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के गियरबॉक्‍स के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी की जानकारी मिली है। इसके ट्रांसमिशन के सोलोनोइड में खराबी के कारण गियर में ट्रांसमिशन ओवर रेव हो सकता है। जिससे पहियों में पावर की कमी हो सकती है। साथ ही तेज स्‍पीड से चलाते हुए कार के ट्रांसमिशन को नुकसान हो सकता है और कुछ मामलों में ट्रांसमिशन फ्लूइड एग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम के गर्म घटकों पर लीक हो सकता है और इससे आग लगने का खतरा हो सकता है।
निर्माता ने जारी किया रिकॉल

गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद निर्माता की ओर से रिकॉल को जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक देशभर में इस एसयूवी की करीब 969 यूनिट्स प्रभावित हो सकती हैं।
कब हुआ निर्माण

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन 969 यूनिट्स में गड़बड़ी की जानकारी पाई गई है। उनका निर्माता चार सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2025 के बीच किया गया है।
बिना चार्ज ठीक होंगी एसयूवी

निर्माता की ओर से प्रभावित यूनिट्स में गड़बड़ी की जांच की जाएगी। जिसके बाद जितनी भी यूनिट्स में यह खराबी मिलेगी, उनको बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज लिए ठीक किया जाएगा।
निर्माता दे रही जानकारी

टोयोटा की ओर से उन सभी लोगों को इसकी जानकारी ई-मेल, फोन, मैसेज के जरिए दी जा रही है जिनके पास इस कार की ऐसी यूनिट्स हैं, जिनमें गड़बड़ी हो सकती है।
करें यह काम

निर्माता की ओर से जिन भी लोगों को रिकॉल की जानकारी दी जा रही है। उनको अपनी कार को नजदीकी सर्विस सेंटर पर ले जाना होगा। जहां पर उनकी जांच की जाएगी और जिन भी यूनिट्स में इस तरह की गड़बड़ी पाई जाएगी, उनको बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज लिए ही पार्ट को बदला जाएगा।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167150