search

अजय चौटाला भिवानी-महेंद्रगढ़ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, दुष्यंत का एलान; कहा- सभी पाबंदियां हट गई हैं

cy520520 2 hour(s) ago views 991
  

कैप्शन: जजपा नेता दुष्यंत चौटाला (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा योद्धा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला पर लगी सभी पाबंदियां इस साल हट गई हैं।

वे आगामी लोकसभा का चुनाव भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से लड़ेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डॉक्टर अजय सिंह चौटाला क्षेत्र कर जनता के लिए जेल गए थे। साल 2026 में चुनाव लड़ने की सारी पाबंदी हट चुकी हैं। वे 2029 में भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ेंगे एवं एक बड़ी जीत हासिल करेंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का प्रत्येक वर्ग सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद हो रहा है।
500 करोड़ घोटाले को सरकार की नाकामी बताया

दुष्यंत चौटाला व युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने शिरकत कर उपस्थित लोगों को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने इस दौरान भाजपा व कांग्रेस पर जमकर कटाक्ष किया और आइडीएफसी बैंक के 500 करोड़ घोटाले को सरकार की नाकामी बताया।

दुष्यंत चौटाला ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में नए काम होना तो दूर की बात है, बल्कि विकास से जुड़े बने बनाए काम और पहले से चलाई गई योजनाएं खत्म करने और लटकाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने सत्ता में रहते हुए अनेकों विकास कार्य करवाए लेकिन उसके बाद दादरी में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है।

    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162583