search

Smart TV अपडेट करने से हो जाता है स्लो? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज

deltin33 4 hour(s) ago views 564
  

Smart TV अपडेट करने से हो जाता है स्लो? ज्यादातर लोग रहते हैं कंफ्यूज  






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों स्मार्ट टीवी ज्यादातर घरों में एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन गया है, लेकिन अक्सर एक सवाल कई यूजर्स के मन में जरूर आता है कि क्या टीवी का सॉफ्टवेयर अपडेट करने से Smart TV स्लो हो जाता है? क्या आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं? अपडेट के बाद कहीं टीवी लेग तो नहीं होने लगेगा या एप क्रैश या बूट टाइम तो नहीं बढ़ जाएगा।

अक्सर बहुत से लोग अपडेट के बाद ऐसी ही शिकायतें करने लगते हैं। क्या वाकई अपडेट का टीवी की स्पीड पर असर पड़ता है या इसके पीछे कोई और वजह है? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
समय-समय पर मिलते हैं सॉफ्टवेयर अपडेट

कई Smart TV कंपनियां थोड़े वक्त बाद सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं ताकि सिस्टम को स्टेबल, सिक्योर और बेहतर बनाया जा सके। इन अपडेट्स में नए सिक्योरिटी पैच, बग फिक्स, एप कम्पैटिबिलिटी में सुधार, यूजर इंटरफेस अपडेट और नए फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इन अपडेट्स का मकसद टीवी की परफॉर्मेंस बढ़ाना होता है। इससे टीवी स्लो नहीं बल्कि पहले से बेहतर और फास्ट हो जाता है।
इस कंडीशन में लगता है Smart TV स्लो

कभी-कभी अपडेट के तुरंत बाद टीवी कुछ टाइम तक थोड़ा स्लो लग सकता है, ऐसा कुछ कारणों से हो सकता है, जैसे सिस्टम री-इंडेक्सिंग, अक्सर अपडेट के बाद टीवी अपने सिस्टम फाइल्स को दोबारा सेट करता है जिसकी वजह से आपको वो कुछ टाइम के लिए स्लो लग सकता है।
इसके साथ ही अपडेट के बाद एप बैकग्राउंड में नया कैश बनाते हैं जिससे आपको टीवी थोड़ा स्लो लग सकता है।

वहीं अगर आपका टीवी 3 से 4 साल पुराना है, तो नए अपडेट उसके हार्डवेयर पर ज्यादा लोड डाल सकते हैं ऐसी कंडीशन में भी टीवी स्लो लग सकता है। इसके अलावा कम स्टोरेज भी टीवी स्लो होने की वजह बन सकता है। Smart TV में स्टोरेज लिमिटेड होता है। कम फ्री स्पेस पर अपडेट के बाद परफॉर्मेंस गिर सकती है।
...तो क्या अपडेट न करना बेहतर ऑप्शन?

कई लोगों को ऐसा लगता है कि अपडेट न करके टीवी की परफॉर्मेंस बनी रहेगी, लेकिन ऐसा करना कई हाई-रिस्क पैदा कर देता है। पुराना सॉफ्टवेयर एप क्रैश बढ़ा सकता है और स्ट्रीमिंग क्वालिटी को एफेक्ट कर सकता है।

साथ ही अपडेट न करने से मैलवेयर और साइबर थ्रेट्स का खतरा भी बढ़ा सकता है। ऐसे में अपडेट के बाद अक्सर स्लोनेस का कारण वो अपडेट नहीं बल्कि टीवी का भरता हुआ स्टोरेज, बैकग्राउंड में हैवी एप्स या पुराना हार्डवेयर होता है।

यह भी पढ़ें- Flipkart-Amazon दे रहा क्रिकेट सीजन में 65 इंच के Smart TV पर सबसे बड़ी डील्स, लिस्ट में Sony और Samsung भी   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476106