बाघा पुराना-निहाल सिंह वाला रोड पर तीन गाड़ियों की भयानक टक्कर (फोटो: जागरण)
संवाद सहयोगी, मोगा। कस्बा बाघा पुराना के निहाल सिंह वाला रोड पर गत रात्रि एक बोलेरो पिकअप गाड़ी ने सड़क पर क्रास कर रही स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कंट्रोल से बाहर हुई स्विफ्ट ने मोड़ पर खड़ी दूसरी गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
इस टक्कर की चपेट में आई रिट्ज गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जबकि स्विफ्ट कार पूरी तरह से तबाह हो गई गनीमत रही इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है।
सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बाघा पुराना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के असली कारणों की जांच जारी है।  |
|