search

कुर्सियां फेंकी गईं और सब्जी के भगौने भी उछाले... टूंडला में डीजे पर डांस को लेकर शादी में हुआ घमासान

cy520520 3 hour(s) ago views 1035
  

बरात में हुई लड़ाई।



संवाद सहयोगी, टूंडला। राजा का ताल स्थित बीआर मैरिज होम में डीजे पर डांस करने को लेकर शनिवार रात वर व कन्या पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इस दौरान सब्जी के भगौने फेंकने के साथ ही कुर्सियां तोड़ी गई।
बीआर मैरिज होम में नगला सिंघी से आई थी बरात

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा निवासी गोरेलाल के बेटे अनिल कुमार दिवाकर की बरात शनिवार शाम राजा का ताल स्थित मैरिज होम में आई थी। रात 10 बजे डीजे पर बराती डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी डांस करने आ गए। उन्हें रोकने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से जमकर कुर्सियां फेंकी गईं।
सब्जी के भगौने उठाकर भी लोगों पर फेंके

यहां तक कि सब्जी के भगौने उठाकर एक दूसरे पर फेंके। वीडियो में महिलाओं के साथ भी मारपीट होती दिख रही है। करीब आधा घंटे तक मचे बवाल में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के चोटें आई हैं। घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर राजा ताल चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले को शांत कराते हुए विवाह की रस्म पूरी कराई। चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। उसके बाद विवाह की रस्में भी शांतिपूर्वक तरीके से पूरी हो गईं।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162556