search

Railway ALP Recruitment 2026: खुशखबरी, आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन जल्द

deltin33 2 hour(s) ago views 584
  

RRB ALP Recruitment 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। अब भर्ती के लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी जाएगी। आवेदन शुरू होते ही पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर पाएंगे।
RRB ALP Recruitment 2026: जोन वाइज भर्ती डिटेल

आरआरबी की ओर से भर्ती के लिए जोन वाइज भर्ती विवरण साझा कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जोन वाइज पदों की संख्या निम्नलिखित है-
जोनपदों की संख्या
मध्य रेलवे (Central Railway)1400
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway)700
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway)1625
पूर्व रेलवे (Eastern Railway)608**
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway)457
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway)105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway)1276
उत्तर रेलवे (Northern Railway)740
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway)600
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway)674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway)200
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway)1531
दक्षिण रेलवे (Southern Railway)250
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway)200
पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway)541
पश्चिम रेलवे (Western Railway)214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW)06*


Railway Recruitment 2026: आरआरबी एएलपी पदों के लिए योग्यता

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं के साथ आईटीआई पास होना आवश्यक है या उम्मीदवार ने 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग डिग्री प्राप्त की है वे भी इस भर्ती में आवेदन के लिए पात्र होंगे।
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में ओबीसी को 3 एवं एससी/ एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य आरक्षित वर्ग एवं भूतपूर्व सैनिकों भी ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में आवेदन के साथ अन्य सभी वर्गों को 500 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ ट्रांसजेंडर/ ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और चिकित्सा परीक्षा (ME) से होकर गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें- UPSC CAPF AC 2026: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट, 349 पदों पर होंगी नियुक्तियां   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476013