search

कैथल के अनिकेत ने पंजाब वॉलीबॉल में जीता ट्रैक्टर, पहले भी जीत चुके हैं कार और बाइक

cy520520 4 hour(s) ago views 1098
  

कैप्शन: कैथल के अनिकेत ने पंजाब वॉलीबॉल में जीता ट्रैक्टर



सुनील जांगड़ा, कैथल। पंजाब के गांव जैतवाल में हुई राष्ट्रीय स्तर की ओपन वालीबाल स्पर्धा में खिलाड़ी अनिकेत ने फोर्ड ट्रैक्टर जीता है। यह स्पर्धा 20 से 22 फरवरी तक हुई थी। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर भाग लिया था। खिलाड़ी ने सबसे अधिक 39 प्वाइंट अपने नाम किए और बेस्ट खिलाड़ी चुना गया।

अनिकेत करनाल के संडीर गांव का रहने वाला है। करीब सात सालों से पूंडरी स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में वालीबाल कोच कर्मवीर के पास अभ्यास कर रहा है। खेल का अभ्यास करने के लिए खिलाड़ी पूंडरी में किराये पर रह रहा है। वालीबाल कोच कर्मवीर सिंह ने बताया कि खिलाड़ी इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में पदक जीत चुका है।
बाइक और कार भी जीत चुके अनिकेत

दो साल पहले पंजाब में हुए वालीबाल खेलों में कार जीती थी। एक साल पहले भी पंजाब में ही बेस्ट खिलाड़ी चुना गया था और बाइक जीती थी। खिलाड़ी अभी तक खेल के दम पर एक ट्रैक्टर, एक कार और एक बाइक जीत चुका है। साल 2023 और 24 में लगातार दो सालों तक ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्पर्धा में पदक हासिल किया है।

साल 2025 में हुए खेल महाकुंभ में रजत पदक, साल 2025 में सोनीपत में हुई सीनियर स्टेट वालीबाल स्पर्धा में कांस्य पदक और जनवरी 2026 में अंबाला में हुई सीनियर स्टेट वालीबाल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। पूंडरी स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में करीब 150 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।

    
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162568