7600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को iQOO 15R के नाम से पेश करने वाली है। इस डिवाइस में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, 200MP प्राइमरी सेंसर वाला डुअल-कैमरा सिस्टम, 100W फास्ट चार्जिंग और 7600 mAh बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। चलिए पहले जानें फोन की कितनी हो सकती है कीमत...
iQOO 15R की संभावित कीमत
iQOO 15R की कीमत 45 हजार रुपये से 55 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक कंपनी ने डिवाइस की कीमत को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है। कंपनी आज फोन की कीमत से पर्दा उठा सकती है।
iQOO 15R के संभावित फीचर्स
सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.59-इंच का AMOLED पैनल मिलेगा। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा, जो कॉम्पिटिटिव मोबाइल गेमिंग के लिए जरूरी हाई-रिस्पॉन्स एनवायरनमेंट देगा। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने वाला है, जिसके साथ 12GB तक RAM भी मिलेगी।
iQOO 15R के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो iQOO 15R में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा देखने को मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 200MP का होगा जिसे हाई-रिज़ॉल्यूशन कैप्चर और काफी क्रॉपिंग फ़्लेक्सिबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही फोन में एक 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। हालांकि इस प्राइस टियर में डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता था। फोन में सामने की तरफ 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है।
iQOO 15R बैटरी और चार्जिंग
iQOO 15R में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन 7600 mAh की बैटरी से लैस होने वाला है। इतनी ज्यादा कैपेसिटी के बावजूद, डिवाइस लगभग 0.79 cm की चौड़ाई के साथ काफी पतला होगा।
इतना ही नहीं फोन में 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि इसे हाई-प्रेशर वॉटर जेट और 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डुबोने पर टेस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डील  |