search

दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों को बड़ा मौका: कॉन्स्टेबल पदों पर 20% आरक्षण, आयु में भी मिलेगी छूट

cy520520 3 hour(s) ago views 500
  

दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम 1980, के नियम 9 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इससे इसमें पूर्व अग्निवीरों की ‘पुरुष कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव)’ पद पर भर्ती का प्रविधान शामिल किया जा सकेगा।

दिल्ली पुलिस में, पूर्व अग्निवीरों को कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद की भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से छूट और निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अग्निवीर योजना के प्रथम बैच के अभ्यर्थियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

वर्तमान में दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 42,451 स्वीकृत पद हैं। कांस्टेबलों की नियुक्ति सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। भर्ती नियमों में संशोधन के बाद, बड़ी संख्या में पूर्व अग्निवीर, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के रूप में नियुक्ति के पात्र होंगे।

गौरतलब है कि अग्निवीर योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में, भारतीय युवाओं की सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए की गई थी। नए प्रविधान से यह सुनिश्चित होगा कि सेना में चार वर्ष की सेवा देने वाले पूर्व अग्निवीरों को, कानून प्रवर्तन की भूमिकाओं में अवसर मिले। उनके पूर्व प्रशिक्षण और अनुभव को ध्यान में रखते हुए, उन्हें समाज की सेवा करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें- लाल किला, सचिवालय, विधानसभा और दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162403