प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र के छाेटी कल्याणी इलाके में दाे पक्षाें के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान घर पर पथराव भी किया गया। घटना में आयुष राज का सिर फट गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। वह पूर्व मेयर का रिश्तेदार बताया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मारपीट में दूसरे पक्ष के पंकज कुमार व सुमित कुमार भी घायल हो गए है। घटना को लेकर दाेनाें ओर से पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पूर्व के विवाद में मारपीट की बात सामने आई है।
दूसरी ओर यह भी चर्चा की जा रही कि मारपीट में शामिल कई लड़के प्रोटेक्शन गैंग से जुड़े है। पुलिस का कहना है कि इन सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगे सीसी कैमरे के फुटेज को खंगाला। bhagalpur-durga-puja,Navratri 2025 day 3, Navratri 2025, Navratri 2025 day 3 Puja, Durga Puja Navratri, Navratri Durga Puja, Durga Puja 2025, दुर्गा पूजा 2025, नवरात्र 2025, नवरात्रि 2025, नवरात्र का तीसरा दिन, नवरात्र में मां चंद्रघंटा की पूजा, देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि,Bihar news
पुलिस को आयुष ने बताया कि आरोपित उसके घर के पास पहुंचकर गाली दे रहे थे। विराेध करने पर कई लोग आ गए। इसके बाद विवाद करने लगे। इसी में हमला कर दिया गया। सुमित ने पुलिस को दिए शिकायत में स्थानीय दो युवकों को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात को आरोपित किया है।
इन पर हमला कर लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि रविवार की रात किसी बात को लेकर उसके छोटे भाइयों और आरोपितों के बीच विवाद हुआ था। इस पर डायल 112 पर बुला लिया गया था। इसी बात को लेकर मंगलवार को घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।
नगर थानाध्यक्ष शरत कुमार ने बताया कि आवेदन देने के लिए कहा गया है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। |