search

हरदोई में पिता ने दिल्ली जाने से रोका तो किशोर ने दी जान, फंदे पर लटका मिला शव

cy520520 2026-1-17 01:56:32 views 1130
  



जागरण संवाददाता, हरदोई। पिता ने दिल्ली जाने से मना किया तो किशाेर ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार देर शाम कमरे में शव फंदे से लटका मिला।

मझिला के ग्राम चेना के कुशमेश पेंटर का काम करते हैं। कुशमेश का बेटा विप्रसेन दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था। चार दिन पहले दिल्ली से गांव आया था। दोबारा फिर दिल्ली जाने की बात कह रहा था।

कुशमेश का कहना है कि बेटे की उम्र कम थी, वह दोबारा फिर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। दिल्ली न जाकर यहीं काम करने के लिए कहकर गुरुवार की सुबह वह काम करने चला गया। पत्नी मायके गई थी। इसी दौरान बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। शाम को जब वह घर गया।

बेटे का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। विप्रसेन चार भाई-बहन थे। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पिता ने दिल्ली जाने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर किशोर ने खुदकुशी कर ली है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164142