search

फंदे से लटका मिला सिपाही की पत्नी का शव, एक साल पहले हुई थी शादी; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Chikheang 3 hour(s) ago views 700
  



जागरण संवाददाता, बिजनौर। दमकल विभाग में तैनात सिपाही की पत्नी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। मायके वालों ने दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। आरोपित पति दमकल विभाग में सिपाही पद पर आगरा में तैनात है।
हल्दौर के गांव खतापुर निवासी ब्रह्मपाल ने बेटी काजल की शादी छह दिसंबर 2024 को शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर के गौरव सिंह के साथ की थी।

आगरा मुख्यालय में तैनात है गौरव  

गौरव दमकल विभाग में सिपाही है और इस समय आगरा मुख्यालय में तैनात है। सोमवार सुबह पांच बजे काजल का शव पंखे पर रस्सी से लटका मिला। शहर कोतवाल रामप्रताप ने बताया कि उस समय शव चारपाई पर था और उसके गले में निशान था। मायके वालों का आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

मृतका के पिता ब्रह्मपाल ने पति गौरव, ससुर वीर सिंह, सास-ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सास-ससुर को हिरासत में लिया गया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीन माह की मासूम के सिर से उठ गया मां का साया

जिस वक्त काजल का शव फंदे पर लटका हुआ था उसकी तीन माह की बेटी उसी कमरे में बेड पर सोई हुई थी। मासूम को यह भी नहीं पता है कि उसके सिर से मां का साया उठ गया है। मासूम गहरी नींद में सोती रही और मां इस दुनिया से विदा हो गई।

अब मासूम के पालन-पोषण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मां की मौत के आरोप में पिता जेल जाने की आशंका है। दादा-दादी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे में बच्ची की परवरिश कैसे होगी। फिलहाल बच्ची अपने नाना-नानी के पास है।

सुबह जल्द उठने को लेकर हुआ था मनमुटाव

पूछताछ में सास ने बताया कि सोमवार तड़के चार बजे उसने काजल को उठने के लिए कहा तो वह नहीं उठी। जब सास ने पांच बजे उठने के लिए कहा, तो बहू ने सोने की बात कहते हुए उठने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर दोनों में तकरार हुई। कुछ देर बाद ही काजल का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय गौरव आगरा में थे। उनकी तीन माह की बेटी है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166910