search

पाकिस्तान हॉकी में नहीं थम रहा विवाद, कोचिंग स्टाफ को हटाया गया

Chikheang Yesterday 23:56 views 812
  

पाकिस्तान हॉकी



पीटीआई, लाहौर। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) के अंतरिम अध्यक्ष ने हाल की अव्यवस्थाओं के चलते हुए बदलावों के बाद राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ को भी हटा दिया है और एक प्रोफेशनल डेवलपमेंट कमिटी बनाई है। एफआइएच प्रो लीग के लिए पुरुषों की टीम के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर हुए विवाद ने पीएफएच के अंदर गहरे कुप्रबंधन को उजागर किया था।

कैनबरा पहुंचने पर पाकिस्तान हॉकी टीम को उनके होटल में प्रवेश नहीं दिया गया था, क्योंकि बिल न चुकाने की वजह से उनकी बुकिंग रद हो गई थी और खिलाड़ियों को अपने सामान के साथ कई घंटों तक सड़कों पर घूमते रहना पड़ा। फेडरल सेक्रेटरी मुहीदीन वानी ने अब एक कमेटी बनाने को मंजूरी दे दी है।
दो पूर्व हॉकी दिग्गज बने हेड

इसे दो पूर्व हॉकी दिग्गज इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी और हसन सरदार मिलकर हेड करेंगे। पीएचएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कमेटी पाकिस्तान हॉकी प्रशासन और टीम में तकनीकी उत्कृष्टता लाने और देश में खेल को और पेशेवर बनाने के लिए गठित की गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद टीम के कप्तान अम्माद शकील बट ने अव्यवस्थाओं की पोल खोली थी।

यह भी पढ़ें- FIH Pro League: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पेनाल्टी शूटआउट में हराया, निर्धारित समय तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं

यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम की नजरें वापसी करने पर, प्रो हॉकी लीग में आज से खेला जाएगा होबार्ट चरण   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166898