रेलगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत। फाइल फोटो
संवाद सूत्र, भट्टू कलां। गांव मेहूवाला के रेलवे फाटक के समीप रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव मेहूवाला निवासी करीब 56 वर्षीय प्रताप जो हिसार से सिरसा कि ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी आदमपुर के एचसी सुभाष ने बताया कि मृतक के पुत्र सोनू के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का फतेहाबाद नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।  |