search

अकेलेपन की पराकाष्ठा: बीमार बहन के साथ भाई ने भी चुना मौत का रास्ता, सूने घर में एक ही फंदे से झूल गईं दो जिंदगी

deltin33 Yesterday 22:26 views 644
  

फाइल फोटो।


जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। लौहनगरी के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित न्यू लेआउट इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही घर में रहने वाले वृद्ध भाई-बहन ने असाध्य बीमारी और अकेलेपन से तंग आकर एक ही फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।    मृतकों की पहचान 67 वर्षीय सरस्वती सरकार और उनके छोटे भाई 58 वर्षीय बलराम सरकार के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को घर से तेज दुर्गंध आने लगी।    स्थानीय लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए सीतारामडेरा पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी निरंजन कुमार जब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख दंग रह गए।    दोनों भाई-बहन एक ही पंखे के सहारे फंदे से लटके हुए थे। शवों की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि आत्महत्या 3 से 4 दिन पहले की गई है।  
कैंसर की रिपोर्ट बनी डिप्रेशन का कारण पुलिस जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती सरकार जूलॉजी (प्राणिविज्ञान) की रिटायर्ड प्रोफेसर थीं, जबकि बलराम सरकार बिजली के उपकरण का व्यापार करते थे।    सरस्वती लंबे समय से अस्वस्थ थीं। बीते 19 फरवरी को उन्होंने टाटा मेहरबाई कैंसर अस्पताल में जांच कराई थी, जिसमें उन्हें \“ब्लड कैंसर\“ होने की पुष्टि हुई।  
संपन्नता के बावजूद अकेलेपन की मार रिपोर्ट आने के बाद से ही वह गहरे डिप्रेशन में थीं। भाई बलराम भी किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाई-बहन अविवाहित थे और समाज से काफी कटे हुए रहते थे।    उनके पास आर्थिक संपन्नता की कमी नहीं थी, लेकिन उनका सामाजिक जुड़ाव शून्य था। बताया जाता है कि उनके कुछ रिश्तेदार जमशेदपुर के ही बिष्टुपुर और कदमा इलाके में रहते हैं, लेकिन वे कभी उनसे मिलने नहीं आते थे और न ही भाई-बहन ने कभी किसी से मदद मांगी।    थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक दृष्टि में यह बीमारी और मानसिक तनाव के कारण किया गया सुसाइड का मामला लग रहा है।    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475812