search

फायर विभाग नोटिस देकर भूला, GDA की टालमटोल के चलते इंदिरापुरम में बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन

deltin33 Yesterday 22:26 views 277
  

इंदिरापुरम की जयपुरिय सनराइज सोसायटी के बेसमेंट में खुला क्लाउड किचन। जागरण



जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद। फायर विभाग के नोटिस देकर भूलने और जीडीए की टालमटोल के चलते इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रींस सोसायटी के बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन को संचालकों द्वारा बंद नहीं किया गया। सोसायटी में करीब छह वर्ष से चल रहे क्लाउड किचन का लोग विरोध कर रहे हैं।

12 टावरों के बेसमेंट में क्लाउड किचन का संचालन हो रहा है। संचालकों द्वारा क्लाउड किचन में काफी संख्या में सिलिंडर रखे जाते हैं। दो बार आग लगने की घटना हो चुकी है। सोसायटी के लोग गोवा जैसी आगजनी की आशंका जता रहे हैं। दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद 26 क्लाउड किचन संचालकों को नोटिस जारी कर बंद करने के निर्देश दिए गए।
20 दिन पहले नोटिस देकर बंद करने के निर्देश के बाद भी चल रहे

दैनिक जागरण में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद दो फरवरी को फायर विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए। 26 संचालकों को जारी नोटिस में फायर विभाग द्वारा बेसमेंट में क्लाउड किचन संचालन और फायर सेफ्टी नियमों के तहत सिलिंडरों का भंडारण नियमानुसार रोक के चलते क्लाउड किचन संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए।

नोटिस देने के बाद फायर विभाग भूल गया। नोटिस के 20 दिन बीत जाने के बाद भी क्लाउड किचन संचालन हो रहा है। अब फायर विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि इसमें कार्रवाई जीडीए की ओर से की जाएगी।
बेसमेंट में सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लोग गोवा जैसे हादसे की जता रहे आशंका

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अमित चौधरी ने बताया कि सोसायटी में दो बार आग लगने की घटना हो चुकी है। वर्ष 2019 में सोसायटी के बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन में सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई थी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

उसके बाद करीब एक सप्ताह पहले बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन में आग लग गई थी। इसके बाद भी जिम्मेदारों के टालमटोल के चलते सोसायटी में गोवा जैसी आगजनी की घटना हो सकती है। फायर विभाग के नोटिस के बाद भी क्लाउड किचन का संचालन हो रहा है। लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
जीडीए प्रभारी बोले- SIR की व्यस्तता के चलते मार्च बाद होगी कार्रवाई

सोसायटी के बेसमेंट में चल रहे क्लाउड किचन को बंद करवाने को लेकर पूछने पर पांच फरवरी को प्रभारी जीडीए अधिकारी आलोक रंजन बोले की एक सप्ताह में हटा दिया जाएगा। कुछ दिन बाद फिर पूछने पर बोले की जेई को कार्रवाई को निर्देश दे दिए हैं।

क्लाउड किचन संचालकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में हटाने का समय दिया जाएगा। हालांकि अब उनका कहना है कि अभी टीम एसआइआर के कार्य में व्यस्त है। क्लाउड किचन को बंद करने की कार्रवाई मार्च के बाद की जाएगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475812