search

पूर्व मध्य रेलवे में पूर्व सैनिकों को मिलेगी संविदा पर नौकरी, प्वाइंट्समैन के पद पर होगी भर्ती

cy520520 Yesterday 19:57 views 241
  



गोपाल तिवारी, मुजफ्फरपुर। पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है। रेलवे में उनको संविदा पर प्वाइंट्समैन की नौकरी दी जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश पर पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले समस्तीपुर सहित चार रेल डिवीजनों में प्वाइंट्समैन पद पर 193 पूर्व सैनिकों की संविदा पर पूर्व सैनिकों को रखने की इजाजत दी है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सारी प्रक्रिया पूर्व मध्य रेल के प्रमुख मुख परिचालन प्रबंधक की देखरेख में होगी। रेल परिचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से अनुभवी पूर्व सैनिकों को संविदा पर नियुक्त किया जाना है।

चयनित पूर्व सैनिकों की तैनाती धनबाद, सोनपुर, समस्तीपुर तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में की जाएगी। रेल अधिकारी के अनुसार समस्तीपुर में 75, धनबाद मंडल में-97, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में छह, सोनपुर मंडल में 15 पूर्व सैनिकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी।

रेल अधिकारियों ने बताया कि प्वाइंट्समैन का कार्य रेलवे ट्रैक बदलने, सिग्नल संचालन में सहयोग करने तथा ट्रेन परिचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। पूर्व सैनिकों के अनुशासन एवं अनुभव को देखते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए प्राथमिकता दी गई है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत पात्र पूर्व सैनिकों से आवेदन लिए जाएंगे, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन एवं आवश्यक औपचारिकताओं के आधार पर चयन किया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभिक रूप से संविदा अवधि के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।

रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस बहाली से रेल संचालन व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ पूर्व सैनिकों को रोजगार का भी अवसर प्राप्त होगा।

यह स्कीम 31 दिसंबर 2026 तक वैलिड रहेगी। एक्स-सर्विसमैन को पॉइंट्समैन के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सीधे सेंट्रल/स्टेट गवर्नमेंट के तहत एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर बोर्ड के जरिए ऊपर बताए गए नियमों और शर्तों पर रखने का प्रोसेस पूरा किया जाए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162310