search

गाजियाबाद में हिंडन नदी पर करहेड़ा पुल मरम्मत के लिए बंद, 5 दिन के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

deltin33 Yesterday 19:57 views 151
  

गाजियाबाद में यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। (सांकेतिक तस्वीर)



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। हिंडन नदी पर बने करहेड़ा पुल को मरम्मत कार्य के कारण पांच दिन तक बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने पांच दिन के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। मंगलवार रात 10 बजे से 28 फरवरी तक के लिए वाहन चालक इस पुल का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
जीटी रोड का कर सकेंगे इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस दौरान वाहन चालक जीटी रोड का प्रयोग करें। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन का कहना है कि डायवर्जन प्लान के मुताबिक नागद्वार से रोटरी गोलचक्कर होते हुए एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन करहेड़ा कट से जीटी रोड होते हुए हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोलचक्कर होकर एलिवेटेड मार्ग का प्रयोग कर दिल्ली की ओर जायेंगे।

रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार होते हुए हिंडन एयरफोर्स स्टेशन होकर भोपुरा रोड पर जाने वाले वाहन हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन होते हुए जीटी रोड होते से करहेड़ा कट या मोहननगर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

दिल्ली की ओर से एलिवेटेड रोड होते हुए रोटरी गोलचक्कर होकर नागद्वार की ओर जाने वाले वाहन रोटरी गोलचक्कर से सिटी फारेस्ट यूटर्न से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन होते हुए जीटी रोड से करहेड़ा कट या मोहननगर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475833