search

बिजली बिल के 32 लाख रुपये का गबन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन सहित पांच सस्पेंड

cy520520 Yesterday 19:27 views 303
  

प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। ऊर्जा निगम के डिवीजन नकुड़ में उपभोक्ताओं से वसूले गए बिजली बिल के 32 लाख रुपये का गबन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एक्सईएन सहित पांच आरोपितों को निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद पीवीवीएनएल के मुख्य निदेशक रवीश गुप्ता ने यह कार्रवाई की है।

बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपित टीजी-2 सुशील कर्णवाल के खिलाफ मुख्य खजांची की ओर से 11 फरवरी को नकुड़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। ऊर्जा निगम की ओर से संचालित बिजली बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट दी जा रही है। योजना के तहत पीवीवीएनएल के नकुड़ डिवीजन में तैनात डिप्टी कैशियर के रूप में कार्यरत टीजी-2 सुशील कर्णवाल ने उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई करीब 32 लाख 48 हजार रुपये की धनराशि को विद्युत निगम में जमा नहीं कराया।

यह राशि 29 जनवरी से नौ फरवरी के बीच की अवधि की है। मामले का पता चलने पर कार्यकारी मुख्य खजांची रोहित कुमार ने सुशील के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि सुशील ने 29 जनवरी से 31 जनवरी तक करीब 21.61 लाख रुपये और एक फरवरी से नौ फरवरी तक करीब 10.87 लाख रुपये निगम के बैंक खाते में जमा नहीं कराए। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपित सुशील फरार हो गया था।
इन्हें किया गया निलंबित

एक्सईएन राजा कुमार, सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार, सहायक लेखाकार संदीप कुमार, कार्यकारी सहायक लेखाकार रोहित कुमार व धर्मेंद्र सिंह।

यह भी पढ़ें- देहरादून के CFO से 70 लाख की ठगी, ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर दिया झांसा

मुख्य खजांची की शिकायत का संज्ञान लेते हुए पीवीवीएनएल के एमडी ने जांच बैठाई थी। जांच में भी शिकायत सही पाए जाने पर एमडी ने निलंबन की कार्रवाई की है। निदेशक कार्मिक आशु कालिया ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- सोना डबल करने का लालच देकर गहने ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपित दबोचे  

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से एक करोड़ 31 लाख ठगे, इससे बचने के लिए यह बरतें सावधानी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162286