search

यूपी में 105470 पात्रों को मिलेगा PM आवास, तीन किश्तों में भेजी जाएगी 1.20 लाख रुपये की धनराशि

LHC0088 Yesterday 19:27 views 469
  



जागरण संवाददाता, आजमगढ़। आवास विहीन एक लाख पांच हजार 470 पात्र लाभार्थियों के पास अब अपनी छत होगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले एक लाख 65 हजार 217 के पुर्नसत्यापन कराने के बाद 59 हजार 747 आवेदक अपात्र मिले हैं। इसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से ग्राम्य विकास विभाग ने अब डिलीट कर दिया है।

शासन से लक्ष्य आवंटित होने के बाद पुर्नसत्यापन में पात्र मिले एक लाख पांच हजार 470 पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इनके खाते में एक लाख बीस हजार रुपये तीन किश्तों में भेजी जाएगी।
1.65 लाख ने किया था आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले एक लाख 65 हजार 217 लोगों ने आवेदन किया था। इसके 61 हजार 928 आवेदकों ने सेल्फ सर्वे करके आवेदन किया था। इसके साथ ही एक लाख तीन हजार 289 सर्वे सरकारी कर्मचारियों द्वारा किया गया था।

सर्वे की सूची बनने के बाद जिलाधिकारी ने इसका पुर्नसत्यापन कराने के लिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाई। 13 फरवरी तक पुर्नसत्यापन का काम पूरा करना था।

जिला एवं ब्लाक स्तरीय टीम द्वारा पुर्नसत्यापन करने के बाद 59 हजार 747 आवेदक अपात्र मिले हैं, जिनका नाम सूची से डिलीट किया गया है। अब एक लाख पांच हजार 470 पात्र आवेदकों को ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा।


शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पुर्नसत्यापन कराने के लिए जिला एवं ब्लाक स्तरीय टीम का गठन किया था। पुर्नसत्यापन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदकों की सूची फाइनल हो गई है। अब शासन द्वारा लक्ष्य आवंटन करने के बाद पात्र आवेदकों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके तहत पात्र लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में 40 हजार, दूसरी किश्त के रूप में 70 हजार एवं अंतिम किश्त के रूप में दस हजार रुपये दिए जाएंगे। -सच्चिदानंद प्रसाद, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग।


यह भी पढ़ें- तीन लाख से अधिक किसानों ने अभी तक नहीं कराई फार्मर रजिस्ट्री, PM किसान सम्मान निधि से हो सकते हैं वंचित

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में सरकारी जमीन के 12 अवैध कब्जेदारों को कोर्ट से लगा झटका, अपील खारिज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164721