search

ब्यूटीशियन के किराए के मकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जला; दमकल ने आधे घंटे में पाया काबू

LHC0088 3 hour(s) ago views 763
  



जागरण संवाददाता, संभल। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला हल्लू सराय में एक किराये के मकान में अचानक आग लगने से खलबली मच गया। मकान में रहने वाली ब्यूटीशियन महिला घर बंद कर पार्लर गई थीं। पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा तो तुरंत सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था।

मुहल्ला हल्लू सराय निवासी प्रतिज्ञा अपने पति ताराचंद और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहती हैं। वह बाजार में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं। रोजाना की तरह सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह बच्चों को स्कूल भेजकर घर में ताला लगाकर पार्लर चली गईं।

करीब 11 बजे पड़ोसियों ने उनके मकान से धुआं उठते देखा। पहले तो लोगों को आशंका हुई, लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं जलकर राख हो चुकी थीं।

आग लगने की सूचना मिलते ही प्रतिज्ञा भी मौके पर पहुंचीं। घर की हालत देख उनके होश उड़ गए, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक आशंका शार्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164670