search

सिरसा के डबवाली में सवा करोड़ के चिट्टे समेत तीन गिरफ्तार

LHC0088 2025-11-13 15:37:37 views 1044
  

256.13 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार (जागरण फोटो



संस, डबवाली। सीआइए डबवाली ने काले रंग की स्कार्पियो से 256.13 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों पंजाब के बठिंडा जिले के हैं। पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में करीब सवा करोड़ रुपये है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपितों की पहचान बठिंडा जिले के गांव भागी बंदर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ पित्ता, गुरविन्द्र सिंह उर्फ गिन्नी तथा गांव माइसर खाना निवासी राजबीर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपित लंबे समय से नशे के आदी हैं। आरोपितों ने बताया कि नशीला पदार्थ बठिंडा जिले के गांव तुंगवाली निवासी वरिंदर सिंह उर्फ डिंपी से खरीदकर लाए थे और इसे राजस्थान में बेचना था। पुलिस ने डबवाली शहर में लाल गोदाम रोड पर तीनों को काले रंग की स्कार्पियो समेत धर दबोचा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157175