search

पूर्वी चंपारण के सुंदरापुर सीएसपी में हथियारबंद बदमाशों ने 50 हजार लूटे

Chikheang 3 hour(s) ago views 237
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, केसरिया। बीजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव में सोमवार को हथियारबंद बदमाशाें ने भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है।

बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाते हुए 50 हजार रुपये नकद एवं कुछ कागजात लूटकर चलते बने। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे गई। बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सुंदरापुर वार्ड संख्या 10 स्थित संतोष इंटरप्राइजेज में स्टेट बैंक आफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित होता है। केंद्र के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे वे प्रतिदिन की तरह ग्राहकों को लेनदेन की सेवा दे रहे थे।

इसी दौरान दो बाइक (अपाची व पल्सर) पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। तीनों बदमाशों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। अंदर घुसते ही एक बदमाश ने पिस्टल तान दी, जबकि दो अन्य ने केंद्र में मौजूद लोगों को अपने कब्जे में ले लिया।

बदमाशों ने बेहद कम समय में वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने संचालक के गल्ले में रखे लगभग 50 हजार रुपये एवं कागजात लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

बताया जाता है कि वारदात के बाद तीनों बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर साहेबगंज की ओर भाग निकले। मास्क पहने होने के कारण संचालक उन्हें पहचान नहीं सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और संचालक समेत स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि सीएसपी केंद्र में लूट की घटना हुई है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई है। उसमें बाइक पर जा रहे बदमाश नजर आ रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166758