search

हिमाचल के नाहन में बकरी फार्म में घुस गया तेंदुआ, 2 लोगों को किया लहूलुहान; कुत्तों ने किया डटकर मुकाबला

deltin33 3 hour(s) ago views 468
  

नाहन में तेंदुए के हमले से बचता व्यक्ति और भिड़ते कुत्ते।  



जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर में एक तेंदुआ बकरी फार्म में घुस गया और दो लोगों पर भी हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस बीच कुत्तों के झुंड ने जंगली जानवर पर हमला कर दिया। नाहन विधानसभा क्षेत्र की सतीवाला पंचायत के जोगीवन में सागर कुमार के बकरी फार्म में तेंदुआ घुसा था।
कुत्तों के भौंकने पर बाड़े में बैठा रहा खूंखार

तेंदुआ रविवार देर रात को फार्म में घुसा था, बकरियों तक पहुंचने से पहले उसने एक कुतिया पर हमला कर दिया, जिससे फार्म के कुत्ते भौंकने लगे और पूरा परिसर सतर्क हो गया। कुत्तों की सक्रियता के चलते तेंदुआ बाड़े में ही दुबका रहा और पूरी रात बाहर नहीं निकला।
बाहर निकलते ही कुत्तों ने दबोच लिया तेंदुआ

सोमवार सुबह लगभग 8 बजे जैसे ही तेंदुआ बाहर निकलने की कोशिश में आगे बढ़ा, कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में भागता हुआ तेंदुआ मारकंडा नदी की ओर पहुंचा, जहां पानी और पत्थरों के बीच कुत्तों और तेंदुए के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दो लोगों पर किया हमला

इसी दौरान फार्म मालिक का बेटा बंटी जब मौके पर पहुंचा, तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाजू घायल हो गई। भागते समय तेंदुए ने एक अन्य स्थानीय व्यक्ति को भी जख्मी कर दिया।  
काफी देर चला कुत्तों और तेंदुए में संघर्ष

नदी किनारे कल्वर्ट के पास पानी में तेंदुए और कुत्तों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और कुछ लोगों ने तेंदुए पर पत्थर भी फेंके।  
वन विभाग की टीम ने काबू किया खूंखार

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने श्रीरेणुकाजी से वाइल्ड लाइफ टीम को आपात स्थिति में मौके पर बुलाया। टीम ने पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर काबू में लिया और पिंजरे में सुरक्षित बंद कर लिया।  
क्या कहते हैं डीएफओ

डीएफओ ने बताया कि पशु चिकित्सक द्वारा तेंदुए का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ऊपरी तौर पर उसे हल्की चोटें आई हैं, जबकि अंदरूनी चोटों की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि तेंदुआ शारीरिक रूप से सक्षम नहीं पाया जाता है, तो उसे टूटीकंडी शिमला रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। पूर्ण स्वस्थ पाए जाने पर उसे पुनः उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: शिमला रिज मैदान पर बिना परमिशन चल रही थी शूटिंग, मेयर ने लिया एक्शन; वीडियो बनाने के लिए नियम भी बताए
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475657