search

मेरा पति सिर्फ मेरा है...वह पति से बात करती थी, इसलिए गला कसकर मार डाला, चाची-भतीजा प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए

cy520520 1 hour(s) ago views 269
  

प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में देल्हूपुर में महिला की हत्यारोपित व उसका भतीजा। सौजन्य : पुलिस मीडिया सेल



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। पति से बात करने से आक्रोशित पत्नी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसने भतीजे की मदद से साड़ी से गला कसकर उसकी जान ले ली। दिल दहला देने वाले इस वारदात को अंजाम देने वाली कातिल ने अपना अपराध कबूला। पुलिस के समक्ष उसने सच उगला।घटना के तीसरे दिन सोमवार को पुलिस ने आरोपित महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया।
बेटा आया तो पूजा मृत पड़ी थी

देल्हूपुर के सहेरुआ गांव में रहने वाली 35 वर्षीय पूजा गुप्ता के पति का चार वर्ष पूर्व मुंबई में निधन हो गया था। पूजा घर पर ही रहती थी। बताया जाता है कि उसके घर शनिवार दोपहर महिला व युवक आए थे। उनके जाने के बाद पूजा का सात वर्षीय पुत्र रौनक घर में गया तो मां मृत पड़ी थी। वह चीखा तो उसके चाचा गोविंद गुप्ता पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस आई।
ये हैं वारदात को अंजाम देने वाले

रविवार को पूजा की सास शांति देवी ने अज्ञात आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। एसपी दीपक भूकर ने घटना के राजफाश के लिए देल्हूपुर थाना, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम को लगाया था। जांच में पता चला कि इस हत्याकांड को मंजू गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता निवासी दुन्दा का पुरवा, जेठवारा ने अपने भतीजे सोनू गुप्ता पुत्र प्रेमचंद्र गुप्ता चमरूपुर शुक्लान लीलापुर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
पूजा की ही साड़ी से उसका गला दबाया

गिरफ्तारी के बाद मंजू ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद पूजा मेरे पति यानी अजय के संपर्क में थी। उससे बात करती थी। कई बार मना किया लेकिन यह सिलसिला खत्म नहीं हुआ। इसी को लेकर वह भतीजे के साथ पूजा को समझाने गई थी। वहां बात बढ़ने पर पूजा की ही साड़ी से उसका गला कसकर मार डाला था।

यह भी पढ़ें- 50 लाख से अधिक की संपत्ति पर मात्र 10 हजार रुपये ही नामांतरण शुल्क देना होगा, प्रयागराज में लागू करने की है तैयारी

यह भी पढ़ें- माफिया अतीक के फरार शूटरों व बमबाज पर एक नया मुकदमा दर्ज, बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में सभी 5-5 लाख के इनामी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107