search

बिना लाइसेंस के मांस-मछली बेचने पर होगा सख्त एक्शन, बेतिया नगर निगम ने शुरू किया सर्वे

cy520520 3 hour(s) ago views 909
  

बेतिया नगर निगम में मांस दुकानों का सर्वे शुरू। एआई जनरेटेड फोटो



जागरण संवाददाता, बेतिया। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश के बाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित मांस-मछली दुकानों पर कार्रवाई की कवायद शुरू हो गई है।

नगर निगम क्षेत्र में मांस-मछली की बिक्री करने वाली सभी दुकानों का सर्वे कराया जा रहा है, ताकि उनके लाइसेंस, साफ सफाई और स्थान से संबंधित नियमों की जांच की जा सके।

नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने बताया कि सरकार के आदेश के आलोक में निगम द्वारा विशेष सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे के दौरान यह देखा जा रहा है कि कौन-कौन सी दुकानें वैध लाइसेंस के साथ संचालित हो रही हैं और किन दुकानों के पास लाइसेंस नहीं है या नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
दुकानदारों को जारी होगा नोटिस

नगर आयुक्त ने कहा कि बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।

धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के समीप संचालित दुकानों की भी विशेष रूप से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने हाल ही में सभी नगर निकायों को अवैध मांस-मछली दुकानों को बंद कराने का निर्देश दिया है।

इसी के तहत नगर निगम ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की इस पहल से आने वाले दिनों में अवैध दुकानों पर सख्ती बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- भूल जाइए लंगड़ा-बीजू, भोजपुर में मिलेंगे अमेरिकन ‘टामी एटकिंस’ और अफ्रीकी ‘संशेसन’ आम... क्या है खासियत?

यह भी पढ़ें- मुंगेर बना नकली सिगरेट बनाने का अड्डा, बिहार पुलिस ने एक और फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162134