विधान परिषद में जवाब देते मंत्री श्रवण कुमार। सौ-वीडियो ग्रैब
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Assembly Session: ग्रामीण विकास की योजनाओं में मुखिया मनमानी तो नहीं कर रहे, वार्ड सदस्यों को पारदर्शी तरीके से योजनाओं का आवंटन किया जा रहा या नहीं, इन सारे बिंदुओं पर राज्य सरकार जांच कराएगी।
विधानपरिषद में सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने यह जानकारी दी। पक्ष-विपक्ष दोनों ओर के विधान पार्षदों ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्यों के पास किसी तरह का अधिकार नहीं है।
मुखिया मनमानी करते हैं। कई वार्ड सदस्य और उनके वार्ड में कोई काम नहीं होता है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कई सदस्यों ने मनरेगा यानी जीबी राम जी योजना के तहत वार्ड सदस्यों को काम कराने का अधिकार देने की बात की है।
VB-G RAM G में वार्ड सदस्यों के लिए लिखा जाएगा पत्र
एक अप्रैल से वीबी जीरामजी की नई नियमावली आने वाली है। इस योजना में वार्ड सदस्यों के अधिकार बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा जाएगा।
इसी प्रश्न के उत्तर में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि नियम में नहीं, इसे लागू करने में व्यावहारिक दिक्कतें हैं।
कई वार्ड सदस्य भी ग्राम पंचायत की बैठक में उपस्थित नहीं होते हैं, जिसके कारण उन्हें योजनाओं से वंचित रहना पड़ता है। |