search

गोरखपुर नकहा ओवरब्रिज पर लगा विशाल धनुषाकार गर्डर, साढ़े तीन घंटे में पूरा हुआ काम

cy520520 9 hour(s) ago views 236
  

760 मीट्रिक टन वजन 72 मीटर लंबा स्टील गर्डर। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नकहा जंगल रेलवे स्टेशन के समीप रोड ओवरब्रिज पर रविवार को धनुषाकार गर्डर लगा। 760 मीट्रिक टन वजन के 72 मीटर लंबे धनुष आकार स्टील गर्डर की स्थापना साढ़े तीन घंटे में पूरी हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गोरखपुर-आनंद नगर रेल खंड पर समपार संख्या पांच ए के स्थान पर बनाए जा रहे रोड ओवर ब्रिज के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

सोनौली हाइवे के बरगदवां तिराहा से फर्टिलाइजर और स्पोर्ट्स कालेज जाने- आने के लिए नकहा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे गेट पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है। फोरलेन के ओवरब्रिज पर रविवार को गर्डर की स्थापना की गई।  

इसके लिए रेलवे ने सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर अपराह्न साढ़े 12 बजे तक ट्रैफिक-कम-पावर ब्लाक के भीतर साढ़े घंटे के अंदर सफलतापूर्वक पूरा किया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस रोड ओवर ब्रिज के रेलवे हिस्से में दो अलग-अलग कैरिज वे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली-मैलानी के बीच अब खत्म होगा ट्रेन बदलने का झंझट! रेलवे चलाने जा रहा है सीधी MEMU ट्रेनें, जानें पूरा प्लान

प्रत्येक में एक 72 मीटर लंबा धनुष आकार स्टील गर्डर स्पैन और एक 36 मीटर कंपोजिट स्टील गर्डर स्पैन शामिल है। बाईं ओर के कैरिज वे को सड़क यातायात के लिए खोल दिया गया था। दाहिनी तरफ 72 मीटर स्पैन के धनुषाकार गर्डर लगाया गया।

अब केवल 36 मीटर कंपोजिट स्टील गर्डर की लाचिंग बाकी है। इस परियोजना के पूरा होने से सड़क और रेल यातायात दोनों की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही हो सकेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162230