LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 432
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने ऐसा जाल बुना कि एक क्लिक में ही हल्द्वानी की महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपए पार हो गए। ठगी होते ही महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित आनंद बाग निवासी एक महिला ने कहा कि उसका पीएनबी की द्वारका शाखा में खाता है। दिसंबर में बैंक का अधिकारी बताकर खाते की वेरिफिकेशन का हवाला दिया। थोड़ी देर बाद उसी नंबर से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया।
भरोसा कर महिला ने लिंक पर क्लिक किया और देखते ही देखते खाते से साढ़े तीन लाख रुपये पार हो गए। बैंक खाते से रुपए निकलने का मोबाइल पर मैसेज आते ही उनके होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें- डायरेक्टर से मारपीट पर गुस्साए शिक्षक, बोर्ड परीक्षा में काम ना करने की चेतावनी; विरोध में किया प्रदर्शन
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने किसी को ओटीपी साझा नहीं किया, लेकिन लिंक क्लिक करते ही रुपए निकल गए। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद जीरो एफआईआर दर्ज कर दी थी।
पूरे मामले की जांच के बाद हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन डिटेल खंगाली जा रही है। |
|