search

BTSC का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी: 42,467 पदों पर बहाली, जानें कब भरेंगे फॉर्म

cy520520 1 hour(s) ago views 876
  

BTSC का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल कुल 37 परीक्षाओं के जरिए 42,467 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया की तिथियां आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में अलग-अलग जारी की जाएंगी।
सबसे ज्यादा बहाली स्वास्थ्य विभाग में

स्टाफ नर्स के 11,389 पदों पर भर्ती की जाएगी। एएनएम के 8,939 और परिधापक के 3,326 पद शामिल हैं। कनीय अभियंता के 2,653 और फार्मासिस्ट के 2,473 पदों पर भी बहाली होगी। लैब टेक्नीशियन के 2,359 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चलेगी।
तकनीकी और सहायक पदों पर भी अवसर

शल्य कक्ष सहायक के 1,683 पद निर्धारित किए गए हैं। एक्स-रे टेक्नीशियन के 1,232 और प्रयोगशाला सहायक के 1,023 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट पर नियमित नजर रखें। प्रत्येक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी।
बीपीएससी से 91 सहायक अभियंता सफल

इधर, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विभिन्न विभागों के लिए सहायक अभियंता परीक्षा का परिणाम जारी किया है। कुल 91 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

भवन निर्माण एवं जल संसाधन विभाग में असैनिक के 31 अभ्यर्थी चयनित हुए। भवन निर्माण विभाग में सहायक अभियंता (विद्युत) के 33 उम्मीदवार सफल रहे।
लघु जल संसाधन विभाग में चयन

लघु जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता (असैनिक) के 17 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 10 उम्मीदवार भी सफल घोषित किए गए।

भर्ती कैलेंडर और परिणाम से अभ्यर्थियों में उत्साह है। अब सभी की नजर आवेदन शुरू होने की आधिकारिक तिथियों पर टिकी है।

यह भी पढ़ें- बीपीएससी का बड़ा परीक्षा कैलेंडर जारी, जानें किस परीक्षा की कब होगी तारीख

यह भी पढ़ें- बीपीएससी TRE-4 एग्जाम का शेड्यूल जारी: सितंबर में होगी लिखित परीक्षा, नवंबर में आएगा रिजल्ट

यह भी पढ़ें- ‍BPSC TRE-4 में बड़ा बदलाव: अब एक अभ्यर्थी, एक ही रिजल्ट; भर्ती व्यवस्था में पहली बार लागू होगा नया फॉर्मूला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162011