search

सोनभद्र के म्‍योरपुर में मिट्टी लेने गए चार से पांच लोग सुरंग में दबे, तीन मह‍िलाओं के शव बरामद

cy520520 7 hour(s) ago views 948
  

म्योरपुर में मिट्टी लेने गए लोग सुरंग में दबे तीन शव बरामद।  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी से लगे वन क्षेत्र के चोराटूडांड में घर की पोताई के लिए मिट्टी लेने गए चार से पांच लोगों के सुरंग में दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है। प्रारंभ‍िक सूचना के अनुसार सदीकुन्निसा, अनीशा खातून, सीता कुंवर के शव स्‍थानीय लोगों के सहयोग से बरामद हुए हैं।  

स्‍थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र की मह‍िलाएं होली के पूर्व मिट्टी के घर की ल‍ि‍पाई के ल‍िए छूही निकालने गई थीं क‍ि इसी दौरान यह हादसा हो गया। गांव से दूर होने की वजह से हादसे की जानकारी देर से हो सकी ज‍िसकी वजह से राहत और बचाव कार्य समय से नहीं शुरू हो सका ज‍िससे तीन लोगों को न‍िकालकर अस्‍पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोष‍ित कर द‍िया गया। जबक‍ि दोपहर 12 बजे तक दो से तीन और लोगों के अंदर फंसने की आशंका जताई जा रही है।

  

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब सुबह कुछ लोग मिट्टी निकालने के लिए ढूहे के बाद एक गहरी सुरंग में गए थे। खोदाई के दौरान अचानक सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे इन लोगों के दबने की आशंका बढ़ गई। मौके पर मौजूद देवसिया उस समय बाहर थी ज‍िसका पैर मलबे में दबा था, उसी ने सभी को पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी होने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस और बचाव दल ने सुरंग के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी आवश्यक उपकरण और संसाधन मौके पर उपलब्ध हों ताकि बचाव कार्य को तेजी से अंजाम दिया जा सके। हालांक‍ि तीन मह‍िलाओं के शव म‍िलने के बाद बाक‍ियों के बचे होने की संभावना नहीं है।  

  

इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सुरंग का उपयोग लंबे समय से मिट्टी निकालने के लिए किया जा रहा था, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य में लगे कर्मियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सुरंग के भीतर दबे लोगों की पहचान की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गंभीरता को उजागर किया है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। बचाव कार्य में लगे लोगों ने बताया कि जैसे ही सुरंग के भीतर दबे लोगों का पता चलेगा, उन्हें तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा।

मृतकों का नाम : बढ़ौर निवासी 30 वर्षीय सदीकुन्निसा पत्नी कमरूद्दीन अपने मायके किरवानी आई थी। इसके साथ ही किरवानी निवासी 20 वर्षीय अनीशा खातून पत्नी मिराज व 28 वर्षीय सीता कुंवर पत्नी देवबरन
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162152