search

Jharkhand Nikay Chunav: धनबाद के कई वार्डों से गड़बड़ी की शिकायत, मतदान पर्ची में गलत नाम होने पर हंगामा

Chikheang 3 hour(s) ago views 342
  

धनबाद के लोयाबाद में भोला विश्वकर्मा गलत पर्ची को देखाते हुए। फोटो जागरण



संवाद सहयोगी, लोयाबाद (धनबाद)। लोयाबाद नगर निगम के वार्ड संख्या आठ के बूथ संख्या 8/5 एकडा प्राथमिक विद्यालय और 8/8 बासुदेव गांधी स्मृति उच्च विद्यालय में वार्ड 9 के मतदान पर्ची पर मतदान कराने पर मतदाताओं ने हंगामा किया। एक मतदाता ने जब मतदान पर्ची देखा तो पाया कि चुनाव चिन्ह तो सही है, लेकिन प्रत्याशी का नाम गलत अंकित है।

उस मतदाता के हंगामा किए जाने पर थोडी देर के लिए मतदान रुक गया हालांकि उक्त बैलेट पेपर 37 मतदाता मतदान कर चुके थे, हालांकि उसी वैलेट पेपर 1 से 12 तक चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी का नाम सही था।

भोला विश्वकर्मा नामक मतदाता ने बताया कि जब वह मतदान करने के लिए गया तो उसे जो वोट डालने के लिए मतदान पर्ची मिला तो देखा कि उसमें चुनाव चिन्ह तो सही है, लेकिन चुनाव चिन्ह के सामने प्रत्याशी का नाम गलत अंकित है।

गलती पकड़े जाने के बाद लोगों को पता चला कि वार्ड आठ में वार्ड 9 की मतदान पर्ची से मतदान हो रहा था। इसी प्रकार एकड मध्य विद्यालय में भी गलती पकड़े जाने पर उक्त वैलेट पेपर से मतदान को रोक दिया गया। हालांकि वहां भी 14 मतदाता मतदान कर चुके थे।

इसके अलावा और मतदान केंद्रों पर इस तरह की गड़बडिय़ां पाई गईं। प्रीजाइडिंग आफिसर विश्वजीत मांजी ने बताया कि 50 - 50 वोल्म के दो वेलैट पेपर में इस तरह की गडबड़ी पाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि वेलैट पेपर की प्रिंटिंग के दौरान हुई गलती के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। 1 से 11 तक वार्ड संख्या 8 लिखा था, बाकि 12 से 37 तक के पर्ची वार्ड संख्या 9 लिखा हुआ था। यदि शुरू में वार्ड संख्या 9 लिखा हुआ, तो गलत पर्ची पर मतदान नहीं होने देते।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav: वोटिंग के दौरान कई बूथों में गड़बड़ी की शिकायत, धनबाद में पार्षद के भाई को दौड़ाकर पीटा

यह भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav: कोडरमा के 2 वार्डों में वोटिंग बायकॉट का असर, 10 बजे तक सिर्फ 7 ने किया मतदान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166581