search

गोंडा में वीडियो कॉल पर पति से बात करते हुए गर्भवती पत्नी ने लगाई फांसी, मची सनसनी

LHC0088 2026-2-23 11:26:58 views 1027
  

मृतका के मायके वालों ने प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप। जागरण  



संवाद सूत्र, मोतीगंज (गोंडा)। घरवाहजोत की रहने वाली विवाहिता का पति के साथ वीडियो काल के दौरान फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है।

उधर, मृतका के मायके वाले दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मृतका निर्जला का मायका कोतवाली नगर के रानीजोत सेमरा कालोनी में है। 13 मई 2025 में उसकी घरवाहजोत निवासी डेविड से विवाह हुआ था।

बताया जाता है कि वह पांच माह की गर्भवती थी। पति बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार को दंपती वीडियो काल पर बात कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया होगा।

यह भी पढ़ें- गोंडा में भूमि विवाद में अधिवक्ता की हत्या, पोस्टमार्टम में सिर पर चोट की पुष्टि

फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है। पति को बेंगलुरु से बुलाया गया है। पति के आने के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी। मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने सभी तथ्यों पर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने कहा कि विवाहिता के पास मिले मोबाइल से वीडियो काल किए जाने की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126