search

ग्रेटर नोएडा में बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की मौत, परिजनों ने GT रोड जाम किया

Chikheang 6 hour(s) ago views 1013
  

दादरी में खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करते समय लाइनमैन की मौत। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, दादरी (ग्रेटर नोएडा)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय बिजली की चपेट में आने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत स्वजनो ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड पर लगाया जाम। खबर लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

जानकारी के अनुसार रवि पुत्र महिपाल निवासी जारचा धूममानिकपुर विधुत खंड में लाइनमैन के पद पर कार्य करता है।आरोप है कि सोमवार सुबह वह शट डाऊन लेकर दादरी बालाजी विहार कालोनी में खंबे पर फाल्ट ठीक कर रहा था।

  

इस दौरान वह जैस ही फाल्ट ठीक कर नीचे उतर रहा था तभी अचानक बिजली की आपूर्ति होने से चपेट में आने से झुलसने से मौत हो गयी।
बिजली अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

सूचना पर पहुंचे स्वजन ने बिजली अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई स्वजनो को उचित मुआवजा की मांग को लेकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया है।

  

मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी व पुलिस बल मौजूद है। बातचीत का दौर जारी है।

यह भी पढ़ें- कुशीनगर में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ते समय लाइनमैन की मौत, अचानक आपूर्ति बहाल होने से हुई दुर्घटना

यह भी पढ़ें- मुक्तसर: ड्यूटी के दौरान बिजली का करंट लगने से लाइनमैन की मौत, संगठन ने की जांच की मांग
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166674